भोजन को स्पेशल बनाएगा ‘उड़द दाल रायता’

घर पर जब भी कभी मेहमान आते हैं या कभी भोजन को स्पेशल बनाने की चाहत होती हैं तो उसमें रायता भी शामिल कर लिया जाता है। ऐसे में यह बात आती हैं कि कौनसा रायता बनाया जाए जो बेहतरीन स्वाद दे और स्पेशल लगे। ऐसे में आप ‘उड़द दाल रायता’ ट्राई कर सकते हैं जो कि सबसे हटकर हैं और बेहतरीन स्वाद भी देता हैं। तो आइये जानते हैं ‘उड़द दाल रायता’ बनाने की Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री
– उड़द दाल (02 बड़े चम्मच)
– दही (01 कप)
– टमाटर (2 बारीक कटा हुआ)
– गाजर (01 कद्दूकस किया हुआ)
– करी पत्ता ( 05)
– सरसों (01 छोटा चम्मच)
– हरी मिर्च (01 बारीक कटी हुई)
– हींग (चुटकी भर)
– हरी धनिया (01 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई)
– तेल (01 छोटा चम्मच)
– नमक (स्वादानुसार)





