भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जम्मू-हिमाचल को तगड़ा नुकसान, हाईवे बंद

इस बार मानसून ने दिल्ली-एनसीआर यूपी बिहार पंजाब हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं जिससे यातायात बाधित है। हिमाचल प्रदेश में 534 सड़कें बंद हैं और 310 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल्लू में चंडीगढ़-कुल्लू हाईवे पर भूस्खलन से हजारों ट्रक फंसे हैं जिससे भारी नुकसान हो रहा है।

उत्तर भारत में मानसून का कहर भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने से 35 लोगों की मौत भी हो गई है।

इस बार का मानसून कहर बनकर बरस रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। यातायात ठप पड़े हैं। मौसम विभाग का भी कहना है कि उत्तर भारत और पहाड़ों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।

जम्मू के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने से 35 लोगों की मौत भी हो गई है।
दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तबाही मचाने के बाद भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।

भूस्खलन को लेकर आज भी अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके कारण जम्मू जैसे इलाके में भूस्खलन और रास्ते बंद होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बारिश के कारण थोड़ा तापमान भी कम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button