भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर अब क्या बोले ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दुनियाभर में संघर्षों को रुकवाने का श्रेय लिया। इनमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हालिया संघर्ष भी शामिल है।

ट्रंप ने 10 मई को इंटरनेट मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर की बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण व तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। तब से उन्होंने कई मौकों पर अपने इस दावे को दोहराया है।

मैंने हर महीने एक युद्ध रुकवाया: ट्रंप
एक दिन पहले भी ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने औसतन हर महीने एक युद्ध रुकवाया है। ट्रंप का यह ताजा दावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष सहित दुनियाभर में कई संघर्षों को समाप्त कराने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

लेविट ने कहा था कि ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया, इजरायल और ईरान, रवांडा और कांगो, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, मिस्त्र और इथियोपिया के बीच संघर्ष समाप्त कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button