भारत के पाकिस्‍तान को रौंदने के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में मचा गदर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान को विश्व कप मैच में 88 रन से हराया। मैच में भारत ने हरलील देओल (46) और ऋचा घोष (35) रन की पारियों के दम पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद क्रांति गौड़ (3/20) और दीप्ति शर्मा (3/45) की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी टीम 159 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद महिला विश्व कप की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिला। टीम इंडिया नंबर-1 पर पहुंच गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया। कंगारू टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई। आइए एक नजर डालते हैं महिला विश्व कप की प्वाइंट्स टेबल पर।

Women’s World Cup Points Table का ताजा हाल
टीम मैच खेले गए जीत हार बेनतीजा प्वाइंट्स नेट रन रेट
भारत 2 2 0 0 4 +1.515
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 0 3 +1.780
इंग्लैंड 1 1 0 0 2 +3.773
बांग्लादेश 1 1 0 0 2 +1.623
श्रीलंका 2 0 1 1 1 -1.255
पाकिस्तान 2 0 2 0 0 -1.777
न्यूजीलैंड 1 0 1 0 0 -1.780
साउथ अफ्रीका 1 0 1 0 0
-3.773

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराकर महिला विश्व कप 2025 की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को हराकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अंक तालिका में पीछे छोड़ दिया। कंगारू टीम, जिनका दूसरा मैच श्रीलंकाई टीम के साथ खेला जाना है, वह बारिश की वजह से रद्द किया गया और इस मैच के बाद एक अंक के साथ वह टॉप पर पहुंची थी।

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम दो मैच में 1 जीत हासिल कर 3 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। उनका नेट रन रेट +1.780 का है। इंग्लैंड की टीम ने अभी तक एक मैच जीता है, जिसमें उनके पास 2 अंक है और उनका नेट रन रेट +3.773 का है। बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान और श्रीलंका की टीम पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button