भारत के इन 3 हथियारों को देख डर से कापा पाकिस्तान, दुनिया से मांगी मदद की गुहार…

भारत के खतरनाक हथियारों की खरीद ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में रूसी S-400 हथियार को पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा बताया. 
बता दें कि भारत ने पिछले साल 5.43 अरब डॉलर रूपए में रूसी S-400 के लिए डील साइन की थी. S-400 की पहली खेप भारत को 2020 में मिलेगी.
S-400 लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम दुश्मन के आने वाले लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और यहां तक कि 400 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को नष्ट कर सकता है. भारत की सैन्य प्रणाली में एस-400 के शामिल होने से उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.
कुरैशी ने कहा, भारत का पारंपरिक हथियारों की तैनाती के साथ-साथ आक्रामक कोल्ड स्टार्ट की नीति और परमाणु पनडुब्बी, राफेल, एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल सिस्टम समेत तमाम रणनीतिक पूंजियों का विस्तार पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे का संकेत हैं.
भारत की हथियार खरीद से पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी डर गए हैं. विदेश मंत्री मोहम्मद कुरैशी ने क्षेत्र में हथियारों की आपूर्ति को लेकर वैश्विक ताकतों को सतर्क होकर अपना कर्तव्य निभाने की सलाह भी दे डाली.
आयरलैंड: जब क्रेन से ऐसे चोर उखाड़ ले गए एटीएम
बुधवार को पाक विदेश मंत्री ने कहा, S-400 जैसे एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम की एंट्री रणनीतिक स्थिरता के लिए चुनौती पैदा कर सकती है. सुरक्षा के भ्रामक माहौल में ये किसी हादसे को अंजाम दिलवा सकती है.
अमेरिकी प्रतिबंध की धमकी के बावजूद, अक्टूबर 2018 में भारत ने रूस के साथ 5.43 अरब डॉलर में पांच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए डील पर हस्ताक्षर किए थे. पाकिस्तान ने उस वक्त भी इस खरीद पर प्रतिक्रिया दी थी और इसे दक्षिण एशिया के लिए खतरा करार दिया था.
कुरैशी को भारत का अंतरिक्ष में किया मिशन भी परेशान कर रहा है. उन्होंने भारत के ASAT परीक्षण पर चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह किया कि भारत के साथ एडवांस तकनीक साझा ना करे.
पाकिस्तान को शांतिप्रिय देश करार देते हुए कुरैशी ने कहा, हमारे पड़ोसी को यह समझने की जरूरत है कि केवल बातचीत ही एक रास्ता है.
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 27 फरवरी को बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालाकोट में भारतीय वायु सेना की स्ट्राइक से आतंकी कैंप तबाह हो गए थे और कई आतंकी मारे गए थे. हालांकि, पाकिस्तान एयरस्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने के दावे को खारिज करता रहा है.





