भारत का ये शहर ऑफिस में सेक्स करने के मामले में सबसे आगे है

आजकल लोग सेक्स के बारे में खुलकर बातें करने लगे है। सेक्स आज भी एक ऐसा मुद्दा है जिसे ज्यादातर लोग टैबू समझते हैं और इसके बारे में बात करना भी पसंद नहीं करते है। हाल ही में देशभर के कई शहरों में इंडिया टुडे की तरफ से करवाए गए एक सर्वे में सेक्स को लेकर भारत के लोगों की क्या सोच है इससे जुड़े कई सवाल पूछे गए।

सर्वे में हुआ खुलासा:

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि उन्होंने कभी ऑफिस में सेक्स किया है। इसमें सबसे ज्यादा करीब 28 प्रतिशत दिल्ली वालों ने हां में जवाब दिया। इसका मतलब है कि ऑफिस परिसर में शारीरिक संबंध बनाने के मामले में दिल्ली वाले सबसे आगे हैं। दिल्ली के बाद किसी मेट्रो सिटी का नहीं बल्कि छोटा शहर माने जाने वाले रांची का नंबर आता है।

यह भी पढ़ें: पुरुषों के लिए सेक्स का ये पोजीशन कर सकती है जिंदगी बर्बाद, जानिए क्यों?

यहां के 19.5 प्रतिशत लोगों ने ऑफिस में सेक्स करने के सवाल पर हां में जवाब दिया।नोएडा और गुड़गांव के 100 फीसदी लोगों ने इस सवाल का जवाब ना में दिया यानी एनसीआर के इन दो शहरों के लोगों ने ऑफिस में कभी सेक्स नहीं किया। इसके अलावा इंदौर, कोलकाता और चंडीगढ़ के भी 99 फीसदी लोगों ने ऑफिस में शारीरिक संबंध बनाने के सवाल का जवाब ना में दिया।

Back to top button