भाजपा नेता ने कहा- अगर नहीं सुधरे तो फेंक आऊंगा बंगाल की खाड़ी में

सहारनपुर। देवबंद में पूर्व विधायक के विवादित बयान के बाद अब भाजपा के नगर अध्यक्ष गजराज राणा का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व विधायक माविया अली और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडे प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोकना चाहते हैं। कहा सपा के नेता उलटे-सीधे बयान देकर लोगों को भड़काने का काम करते हैं। 
तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में गजराज कह रहे कि आजम खान का सहारा लेकर ये नेता देवबंद में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश की कर रहे हैं। जिसने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में विवादित बोल बोले। उसे में बता देना चाहता हूं कि या तो वह अपनी भाषा को मर्यादित कर लें नहीं तो उसे उठाकर बंगाल की खाड़ी में छोड़ आऊंगा। भाजपा नेता ने कहा कि मैं प्रशासन से भी अपील कर रहा हूं कि उसे उठाकर जेल में डाल दे नहीं तो प्रशासन भी झेलने को तैयार रहे। यहां तक कि उन्होंने कहा, वह अपनी भाषा को सुधार लें नहीं तो उठाकर उसके आका आफिज सईद की गोद में ले जाकर बैठा दूंगा। आजम खान को दी ये वार्निंग…
भाजपा नेता ने कहा- अगर नहीं सुधरे तो फेंक आऊंगा बंगाल की खाड़ी मेंअधिकारी मुझे भूले नहीं, उनका इलाज पांच साल बाद किया जाएगा
आजम खान के ‘अधिकारी मुझे भूले नहीं, उनका इलाज पांच साल बाद किया जाएगा’ वाले बयान पर भाजपा नेता कहा कि अधिकारी किसी का गुलाम नहीं होता, वह सरकारी कर्मचारी है और उसके खिलाफ कोई अप्रिय भाषा का इस्तेमाल करें, तो फिलहाल हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अधिकारी को किसी से डरने की जरूरत नहीं। इसके अलावा आजम खान के ‘पहले मैं मुसलमान हूं, उसके बाद हिंदुस्तानी’ वाले बयान पर कहा कि अगर मुसलमान ही रहना है तो पाकिस्तान, बांग्लादेश या फिर सऊदी अरब चला जाए। हिंदुस्तान में रहना होगा तो हिंदुस्तान की भाषा और तहजीब सीखनी होगी।
Back to top button