भयानक हादसा! बेकाबू स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई…उड़े परखच्चे

बिहार से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीं इस हादसे से परिजनों में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोतिहारी के घोड़ासहन-ढाका रोड पर महादेवा मसान चौक के समीप की है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं घटना के बाद से स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।





