अभी अभी: खुदाई में मिला भगवान श्रीराम का धनुष, देखने के लिए भगवान के नारों के साथ टूट पड़े लोग

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल एक धनुष की तस्वीर काफी वायरल है। इस तस्वीर को आपने भी कई बार सोशल साइट पर देखा होगा। दुनिया भर में वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये खुदाई में मिला भगवान श्री राम का धनुष है। इस तस्वीर से पूरी दुनिया में खलबली मच गयी है।
आपको बता दें कि भगवान राम के धनुष का नाम कोदंड था इसीलिए प्रभु श्रीराम को कोदंड कहा जाता था। ‘कोदंड’ का अर्थ होता है बांस से निर्मित। कोदंड एक चमत्कारिक धनुष था, जिसे हर कोई धारण नहीं कर सकता था। कोदंड नाम से भिलाई में एक राम मंदिर भी है, जिसे ‘कोदंड रामालयम मंदिर’ कहा जाता है। भगवान श्रीराम दंडकारण्य में 10 साल तक भील और आदिवासियों के बीच रहे थे।
एक बार समुद्र पार करने का जब कोई मार्ग नहीं समझ आया तो भगवान श्रीराम ने समुद्र को अपने तीर से सुखाने की सोची। उन्होंने तरकश से अपना तीर निकाला ही था और प्रत्यंचा पर चढ़ाया ही था कि समुद्र के देवता प्रकट हो गए और उनसे प्रार्थना करने लगे थे। भगवान श्रीराम को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर माना जाता है। हालांकि उन्होंने अपने धनुष और बाण का उपयोग बहुत मुश्किल वक्त में ही किया।
देखि राम रिपु दल चलि आवा। बिहसी कठिन कोदण्ड चढ़ावा।।
इसका अर्थ है कि शत्रुओं की सेना को निकट आते देखकर श्री रामचंद्रजी ने हंसकर कठिन धनुष कोदंड को चढ़ाया।
कोदंड कठिन चढ़ाइ सिर जट जूट बाँधत सोह क्यों।
मरकत सयल पर लरत दामिनि कोटि सों जुग भुजग ज्यों॥
कटि कसि निषंग बिसाल भुज गहि चाप बिसिख सुधारि कै।
चितवत मनहुँ मृगराज प्रभु गजराज घटा निहारि कै॥





