बड़ी खबर: यहाँ पर दी जा रही है बच्चों को रेप करने की ट्रेनिंग…

नाइजीरिया का आतंकी संगठन बोको हरम बच्चों को बंधकों से रेप करने की ट्रेनिंग दे रहा है। जिहादियों के चंगुल से बचकर भागे एक बच्चे ने इस बात का खुलासा किया है। उसने बताया कि यहां वयस्क आतंकी बच्चों को सिखाते हैं कि बंधकों का यौन उत्पीड़न करके कैसे ‘मजे’ लें।
पार्टी में नीता अंबानी और विजय माल्या के बीच हुआ था ‘खेल’, वीडियो हुआ लीक
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, यह बच्चा इन जिहादियों के लिए लड़ रहा था। नाइजीरिया के बागा इलाके से अगवा किए गए बच्चे ने बताया कि उम्रदराज जिहादियों ने दो दिन तक उन्हें सिखाया कि कैसे रेप किया जाता है।
इस दौरान उन्होंने बंधक महिलाओं और बच्चियों को निशाना बनाया। 15 साल के इस बच्चे अहमद ने यह भी बताया कि बच्चों को पीड़ितों को कैसे वश में किया जाए और महिलाओं को खुद पर कैसे हावी न होने दिया जाए, इसकी भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
उसके बताया कि लड़कियां मदद के लिए चिल्लाती हैं, लेकिन आतंकी उनकी कोई परवाह नहीं करते हैं। कई बार तो वे लड़कियों की पिटाई भी करते हैं और सहयोग नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
द डेली बीस्ट के मुताबिक, बोको हरम के चंगुल से निकली एक लड़की ने बताया कि छोटे बच्चों ने उसका किस तरह से रेप किया। उनमें से एक तो महज 13 साल का था। लड़की ने कहा कि वह आसानी से उन बच्चों से बच सकती थी, लेकिन उनके पास बंदूक थी, इसलिए वे रेप करने में कामयाब हो गए।
चौंकाने वाली यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब यह दावा किया गया है कि बोको हरम के लड़ाके बीते हफ्ते अपने ठिकाने से भागने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि उनके कब्जे में 2014 में किडनैप की गई कुछ लड़कियां हैं, जिन्हें वे हवाई हमलों से बचने के लिए मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
बोको हरम ने चिबोक कस्बे से अप्रैल 2014 में 200 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक लड़की को मई में खोज निकाला गया था। उसने बताया था कि आतंकियों ने अधिकांश लड़कियों को समबिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा है।





