बेहतर बनने के लिए बिपाशा बसु को करना पड़ रहा है स्ट्रगल

बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार है। इससे परे फिटनेस को लेकर भी बिपाशा बेहद जागरूक हैं। यही कुछ हाल पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का भी है। शनिवार को बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया। इसमें बिपाशा वर्कआउट सेशन में पसीना बहाते दिख रही हैं। Video : बेहतर बनने के लिए बिपाशा बसु को करना पड़ रहा है स्ट्रगल

बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहतर से और भी बेहतर बनने की इस प्रक्रिया में मजा और संघर्ष दोनों ही महसूस हो रहे हैं।’ बिपाशा बसु ने हैशटैग में बॉडी सस्पेंशन ट्रेनिंग भी लिखा है।

बीते कुछ दिनों से बिपाशा लंदन फैशन शो को लेकर हुए विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। आयोजकों ने बिप्स पर प्रोफेशनल रवैया न अपनाने का अारोप लगाया था। हालांकि इस बात के खंडन में बिपाशा बसु ने भी एक खुला खत आयोजकों के खिलाफ लिखा था।

लंबे समय से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बड़े परदे पर नजर नहीं आए हैं। बीच में खबर आई थी कि दोनों सितारे जल्द ही एक टीवी शो में साथ नजर आ सकते हैं। देखना यह है कि दोनों कब साथ नजर आते हैं। बात अगर फिल्मों की हो तो दोनों ही सितारों का करियर ठंडा चल रहा है।

फिलहाल आप देखिए वो वीडियो जो बिपाशा बसु ने फैन्स के साथ शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button