बेरूत में हिंसक प्रदर्शन : लेबनान सरकार के खिलाफ सड़कों पर गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

डेस्क। लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाकों को लेकर लोगों में गुस्सा है। हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। संसद भवन की ओर बढ़ रहे हजारों प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं। 19 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

प्रदर्शनकारी धमाके के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के शनिवार को मंत्रालयों पर पत्थरबाजी भी की थी। सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस धमाके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। प्रदर्शनकारी सरकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि लेबनान में लोग पहले से ही अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। इस बीच बेरूत में हुए धमाकों ने लोगों के गुस्से को और भी बढ़ा दिया। इस बीच बंदरगाह के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Back to top button