बुलंदशहर में कई पुलिस निरीक्षक, उप निरीक्षक इधर से उधर

बुलंदशहर। जनपद के पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निम्न निरीक्षको, उप निरीक्षको का स्थानांतरण कर उन्हें नई तैनाती प्रदान की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली स्थानांतरण सूची के मुताबिक़ निरीक्षक मिथिलेश कुमार उपाध्याय ककोड़ से थाना खुर्जा नगर, निरीक्षक सुभाष सिंह खुर्जा नगर से थाना औरंगाबाद, निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे औरंगाबाद से थाना बीबीनगर, निरीक्षक राम भवन सिंह बीबी नगर से थाना ककोड, निरीक्षक अखिलेश गॉड थाना पहासू से थाना खुर्जा देहात, निरीक्षक जगबीर सिंह थाना औरंगाबाद से थाना अहमदगढ़, निरीक्षक अमर सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नरोरा और निरीक्षक त्रिभुवन सिंह डायल 112 से स्थानांतरित कर थाना अगौता में तैनात किये गए हैं।
इसी तरह उप निरीक्षक शयोपाल सिंह कोतवाली देहात से प्रभारी निरीक्षक पहासू, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह प्रभारी खुर्जा देहात को प्रभारी रीट सेल, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव अहमदगढ़ से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली नगर, निरीक्षक दिनेश चंद्र शर्मा नरोरा से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली देहात, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह नरोरा से अपराध शाखा विवेचना सेल, उप निरीक्षक अनुराग सिंह कर्णवास से बुगरासी, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम बुगरासी से कणवास, उप निरीक्षक अवधेश कुमार आहार से भुड चौकी कोतवाली देहात, उप निरीक्षक छैल बिहारी शर्मा चौकी भूड कोतवाली देहात से चौकी करौरा, उप निरीक्षक अनोखे पूरी चौकी धराऊ खुर्जा देहात से चौकी कायस्थवाडा सिकंदराबाद, उप निरीक्षक रामकुमार चौकी कायस्थ बाड़ा सिकंदराबाद से धराऊ खुर्जा देहात तथा उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर खुर्जा नगर मखदूम गंज चौकी के प्रभारी बनाये गए हैं।





