बीजेपी ने केजरीवाल को दिया बड़ा संकेत, कहा- सत्‍ता में आते ही…

मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि रेहड़ी-पटरी वालों के कारण ही आप सत्ता में आई। आज आप सरकार रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है। समस्या हल करने के बजाय इन्हें गुमराह किया जा रहा है।

रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बने नियम

इनकी मांग है कि दिल्ली सरकार रेहड़ी-पटरी वालों के लिए नियम बनाए। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने के तीन माह के अंदर कानून बनाने का वादा किया था। 58 माह बाद भी नियम नहीं बनाए गए हैं। इसका खामियाजा रेहड़ी-पटरी को भुगतना पड़ रहा है। इन्हें परेशान किया जा रहा है, अपमानित किया जाता है।

संसद में उठेगा मुद्दा

IIT Delhi Placement : पहले ही दिन 419 छात्रों को बड़ी कंपनियों ने दिया करोड़ों रुपये का सालाना पैकेज

सम्मान से रोजी-रोटी कमा सकें इसके लिए नियम-कानून बनाना जरूरी है। भाजपा इनके साथ खड़ी है। सत्ता में आने के बाद नियम बनाए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि रेहड़ी-पटरी वालों को उचित स्थान दिए बगैर इन्हें नहीं हटाया जाए। भाजपा इसका समर्थन करती है। संसद में रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या उठाया जाएगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार एक से बढ़कर एक चुनावी घोषणा कर भारतीय जनता पार्टी को चुनावी लड़ाई में बढ़त लेने नहीं दे रही है। ऐसे में भाजपा हर मौके का पूरा इस्‍तेमाल करते हुए पार्टी को चुनाव से पहले तैयार करना चाह रही है। इसलिए भाजपा लगतार जनता से जुड़े मुद्दे उठा रही है। 

इससे पहले दिल्‍ली में पाीन की क्‍वालिटी पर भाजपा और आप आमने सामने थे। केंद्रीय मंत्री रामविलास पाासवान ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा था कि दिल्‍ली में पानी पीने योग्‍य नहीं है। यहां का पानी दूषित है। इस पर केजरीवाल ने उनके बयान को राजनीति से प्रेरित बताया था। इसके बाद भाजपा के कई नेता लगतार आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और धरना देते आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button