बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया और उनकी पत्नी मेधा सौमैया सोमवार को कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन दोनों का इलाज मुंलुंड स्थित अस्पताल में हो रहा है। इसकी जानकारी खुद किरीट सोमैया ने दी है और उनके संपर्क में आने वालों को कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार डॉ. किरीट सोमैया कोरोना संकटकाल में लगातार कोरोना मरीजों की मदद करते रहे हैं। इसी वजह से उन्हें आज कोरोना का संसर्ग हुआ है। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश महासचिव व विधानपरिषद सदस्य सुजीत सिंह ठाकुर भी आज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। सुजीत सिंह ठाकुर के परिवार के 6 और सदस्य कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इन सबका इलाज जारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने किरीट सोमैया व सुजीत सिंह ठाकुर को जल्द ठीक होने की कामना की है।





