बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद में छाया मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पटना: वरिष्ठ अधिवक्ता छाया मिश्रा को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई। 

राज्य में लगभग 4,000 मंदिरों के प्रशासन की देखरेख करने वाले इस न्यास पर्षद ने जारी आदेश में कहा कि मिश्रा को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है और वह उच्च न्यायालय में पर्षद का प्रतिनिधित्व करेंगी। पटना उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की उपाध्यक्ष छाया मिश्रा इससे पहले केंद्र सरकार के लिए रेलवे और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

Back to top button