बिहार में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर! पारा 33 डिग्री के पार

बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। होली से पहले ही राज्य में गर्मी ने कड़े तेवर दिखाने शुरु कर दिए। राज्यभर में दिन का तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है।

कैमूर बना प्रदेश का ‘हॉट स्पॉट’
राज्य में गर्मी का सबसे ज्यादा असर कैमूर जिले में देखा जा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 33.3°C तक पहुंच गया है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। कैमूर के अलावा गया, औरंगाबाद और पटना जैसे जिलों में भी पारा 30 डिग्री के पार जा चुका है। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी हो रही है कि लोगों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं।

अगले 48 घंटों में तापमान में 1°C से 3°C तक वृदिध के आसार
आईएमडी के अनुसार, फिलहाल बारिश या कोहरे की कोई संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। वहीं अगले 48 घंटों में पारे में 1°C से 3°C तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। होली तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि मार्च के दूसरे हफ्ते तक तापमान 37°C तक जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का प्रभाव खत्म होने के कारण अब सर्दी की विदाई तय मानी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Back to top button