बिहार डिस्ट्रिक्ट कोर्ट प्यून भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित, इस तिथि में परीक्षा की जाएगी आयोजित

बिहार में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट (चपरासी) भर्ती (Bihar Advt No. : 01-04/2022) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीकृत चयन एवं नियुक्ति समिति सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर 15 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।
एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे उपलब्ध
परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड 5 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे जिसे अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। ध्यान रखें कि किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
बिहार डिस्ट्रिक्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए कोर्ट की ओर से कुछ नियम बनाये गए हैं जिसकी जानकारी निम्नलिखित है-
एडमिट कार्ड व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजे जाएंगे।
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि, शिफ्ट और समय पर आवंटित परीक्षा केंद्र पर अपने खर्च पर उपस्थित होना होगा।
परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को होने वाली किसी भी हानि या चोट के लिए समिति जिम्मेदार नहीं होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए सिविल कोर्ट, पटना की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
कितने पदों पर होंगी नियुक्तियां
बिहार में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अटेंडेंट (चपरासी) के कुल 1673 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।





