बिहार जीविका एडमिट कार्ड यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड

बिहार जीविका भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर तक करवाया जायेगा।

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (BRLPS) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 नवंबर से स्टार्ट होने जा रही है जिसके लिए विभाग की ओर से एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

परीक्षा इन डेट्स में होगी संपन्न

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। पदानुसार एग्जाम डेट की डिटेल नीचे से चेक कर सकते हैं-

अकाउंटेंट (DPCUBPIU): 19 नवंबर 2025

ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव: 20 नवंबर 2025

आजीविका विशेषज्ञ (Livelihoods Specialist): 21 नवंबर 2025

ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU): 22 नवंबर 2025

ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर: 22 से 26 नवंबर 2025

एरिया को-ऑर्डिनेटर: 26 से 29 नवंबर एवं 1 से 3 दिसंबर 2025

कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर: 4 से 3 दिसंबर 2025

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

बिहार जीविका भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर सेक्शन में जाना है।

अब एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।

इसके बाद एप्लीकेशन नंबर/ लॉग इन आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करना है।

अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल बिहार रूरल लाइवहुड प्रमोशन कमेटी के अंतर्गत कुल 2747 रिक्त पदों को भरा जायेगा। पद के अनुसार ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के 73 पदों, लाइवहुड स्पेशलिस्ट के 235 पदों, एरिया को-ऑर्डिनेटर के 374 पदों, अकाउंटेंट (DPCU/BPIU Level) के 167 पदों, ऑफिस असिस्टेंट (DPCU/BPIU Level) के 187 पदों, कम्युनिटी को-ऑर्डिनेटर के 1177 पदों और ब्लॉक आईटी एग्जीक्यूटिव के 534 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button