बिल गेट्स होंगे विश्व के पहले खरबपति, डिक्शनरी में नहीं यह शब्द

नई दिल्ली (25 जनवरी): माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 25 साल के बाद दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खबरपति) बन जाएंगे। हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह दावा किया गया है। बिल गेट्स के पास अभी 84 अरब डॉलर की एसेट्स है।बिल गेट्स होंगे विश्व के पहले खरबपति, डिक्शनरी में नहीं यह शब्द

ट्रिलियनेयर बनने पर उनके पास 1000 अरब डॉलर यानी (करीब 68 लाख 15 हजार करोड़ रुपए) की एसेट्स होगी।

ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने की रिसर्च…

X-RAY व्यू में सामने आया ‘आत्मा का ये बड़ा रूप’, इन्टरनेट पर मचा बवाल, देखे वीडियो

– ऑक्सफैम इंटरनेशनल का अनुमान है कि 2009 से बिल गेट्स की दौलत 11% सालाना बढ़ रही है। ऐसे में वह जल्द ही दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन जाएंगे। उस वक्त उनकी उम्र 86 साल होगी।

– “गेट्स ने 2006 में जब माईक्रोसॉफ्ट छोड़ी थी, उनकी नेट वर्थ 50 अरब डॉलर थी। यह 2016 तक बढ़कर 75 अरब डॉलर हो चुकी है।”

आठ लोगों के पास दुनिया की आधी आबादी जितनी दौलत

– हाल ही में आई ऑक्सफैम की दूसरी रिपोर्ट में बताया गया था कि बिल गेट्स समेत दुनिया के 8 सबसे अमीर लोगों के पास दुनिया के सबसे गरीब 3.6 अरब लोगों के बराबर दौलत है। यह दुनिया की आधी आबादी है। रिपोर्ट में गरीबी और अमीरी के बीच बढ़ते इस गैप पर चिंता जताई गई है।

इन 8 अरबपतियों के पास आधी दौलत

1. बिल गेट्स: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर

2. अमेंसियो ओर्टेगा: इंडीटेक्स के फाउंडर

3. वॉरेन बफे:इन्वेस्टर

4. कार्लोस स्लिम: मेक्सिको के बिजनेसमैन

5. जेफ बेजोस: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर

6. मार्क जुकरबर्ग: फेसबुक के को-फाउंटर

7. लैरी एलीसन: ओरैकल के फाउंडर

9. माइकल ब्लूमबर्ग: न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button