बिना दर्द और साइड इफैक्ट के अनचाहे बालों की छुट्टी करेंगे ये होममेड पैक…

महिला हो या आज कल तो लड़के भी किसी को शरीर के अनचाहे बाल अच्छे नहीं लगते और यह अनचाहे बाल होते भी इतने जिद्दी है की इनको निकलवाने के कुछ ही दिनों बाद भी यह वापस आ जाते हैं । इनको हटाने के लिए हमको काफी मेहनत , पैसा और समय पार्लर में बर्बाद करना पड़ता है जो की बार बार कर पाना मुमकिन नहीं है ।बिना दर्द और साइड इफैक्ट के अनचाहे बालों की छुट्टी करेंगे ये होममेड पैक...

आज हम इसी परेशानी का हल आपके लिए लेकर हाजिर हुए हैं । आज के अंक में हम आपको बताने जा रहे हैं की कैसे आप बिना दर्द और बिना किसी साइड इफेक्ट के आसानी से घर पर ही बिना बहुत सारे पैसे खर्च किए हुए इस परेशानी से निजात पा सकते हैं । आइये जानते हैं इस बारे में की हम की कैसे हम घर पर ही इस परेशानी से आसानी से निजात पा सकते हैं ।

अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए हम पपीता पेक को अपना सकते हैं । पपीते में पपैन सक्रिय एंजाइम होता है, जो अनचाहे बालों को बिना किसी साइड इफैक्ट्स के दूर करता है। इस पैक को बनाने के लिए 1-2 टेबलस्पून कच्चे पपीते का पल्प और ½ टीस्पून हल्दी पाउडर को मिलाकर अनचाहे बालों पर 15 मिनट तक लगाएं। इसे बाद इसे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार नियमित रूप से यह पैक लगाने पर आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा। और आपकी स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा ।

2 चम्मच चीनी, 2 चम्मच फ्रैश नींबू का रस और 10 चम्मच पानी मिक्स करें। फिर इसे बढ़े हुए बालों पर 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करते हुए इसे साफ कर लें। हफ्ते में 3 बार इस पेस्ट को नियमित रूप से लगाने पर आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा और साथ ही स्किन भी निखार जाएगी और ग्लो भी करने लगेगी ।

त्वचा के अनचाहे बालों को हटाने के साथ-साथ यह पैक चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है। इसे बनाने के लिए ½ कटोरी बेसन, ½ कटोरी दूध, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच फ्रेश क्रीम मिक्स करके आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे बालों वाले एरिया पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से स्क्रब करते हुए इसे निकाल । यह आपके अनचाहे बालों को निकाल कर आपको सुंदर चमक दार त्वचा देगा ।

Back to top button