बिना जिम और डाइटिंग के कम करना चाहते हैं वजन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंगदी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण मोटापे के साथ-साथ डायबिटीज और दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। वजन पर बात करें तो ये जितना तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है।
वेट लॉस के लिए लोग न जानें कौन-कौन से ट्रिक अपनाते हैं। कई लोग घंटों जिम जाकर पसीना बहाते हैं तो वहीं कुछ लोग कई तरह की डाइट फॉलाे करते हैं। हालांकि इन दिनों ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए Japanese Techniques अपना रहे हैं। इससे बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो आपको जापानियों की लाइफस्टाइल से जुड़ी ये ट्रिक जरूर फॉलो करनी चाहिए।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको जापानियों की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
चबाकर खाएं खाना
आप जो भी केुछ खाते हैं उसे चबाकर खाएं। जापानी लोग एक निवाले को कम से कम 25 बार चबाते हैं। इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। वजन कम करने में भी आसानी होती है।
खाते समय न पिएं पानी
जापानी लोग खाना खाते समय पानी नहीं पीते हैं। अगर आप खाते समय पानी पीते हैं तो इससे आपका पेट भारी हो सकता है। आपको आलस घेरने लगती है। इससे मोटापा भी बढ़ सकता है। आपको इसे अवॉइड करना चाहिए।
छोटे बर्तनों में लें खाना
जापानी लोग खाने को छोटे-छोटे कटोरों और प्लेट्स में खाते हैं। इससे खाने की क्वांटिटी भी कम होती है। आप बिना ज्यादा खाए अलग-अलग पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को कंज्यूम कर पाते हैं। इसे अपनाकर आप भी संतुलित मात्रा में भोजन कर सकते हैं। ज्यादा कैलोरी इंटेक से भी बच सकते हैं।
सब्जियां ज्यादा खाएं
वजन कम करने के लिए अनाज के बजाय आपको ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खानी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म तो बूस्ट होता ही है, साथ ही आपके शरीर करे जरूरी पोषण भी मिलता है। आपको दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं। ऐसे में वजन कम करना आसान हो जाएगा।
पैदल चलें
जापानी लोग कहीं आसपास जाते हैं ताे वे पैदल चलकर जाते हैं। इसके अलावा साइकिल से भी चलते हैं। ये वजन कम करने का सबसे आसान और सरल तरीका है।