बाराबंकी: भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बाराबंकी: कुर्सी विधानसभा भाजपा विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो दिन पहले लखनऊ के पी जी आई में सैम्पलिंग हुई थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक ने बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे दिन में अपने सोशल मीडिया एकाउंट में पोस्ट कर यह जानकारी लोगों से साझा की।

विधायक ने लोगों से अपील की कि जितने लोग उनके सम्पर्क में आए हैं वह सभी लोग अपनी जांच करा ले। हांलाकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घूघटेर अधीक्षक डाक्टर आर, पी, वर्मा ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। जबकि मंगलवार के दिन सुबह करीब 11:00 बजे प्रभारी अधीक्षक ने 108 एंबुलेंस लेकर के बिधायक आवास महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गए थे।

विधायक में उनके भाई ज्ञानेंद्र प्रताप वर्मा एडवोकेट ने एंबुलेंस 108 से जाने से मना किया वहां पर तैनात प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा और बताया कि बिधायक अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल को जाने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन डॉक्टर आरपी वर्मा के दबाव पर पी,पी,किट पहनकर 108 एंबुलेंस में बैठकर आवाज से रवाना हुए कस्बा बडडूपुर में लोगों ने देखा विधायक की गाड़ी आगे आगे और 108 एंबुलेंस पीछे पीछे लेकर लखनऊ को जा रही थी।

Back to top button