बस की टक्कर से मोपेड सवार दो घायल, तोड़फोड़

औरैया (फफूंद)। मंगलवार दोपहर फफूंद-पाता मार्ग पर पतरा बंबा गांव के पास प्राइवेट बस की टक्कर से मोपेड सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बस की टक्कर से मोपेड सवार दो घायल, तोड़फोड़
गांव दीदारपुर निवासी मदन मोहन नायक अपने साथी शेरसिंह के साथ मोपेड से गांव विजयपुर नगला पाठक जा रहा था। पतरा बंबा गांव पर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से मोपेड सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस के शीशे फोड़ दिए। 

ये भी पढ़े: डकैतों ने 3 गांववालों को जिंदा जलाकर मार डाला!, देर रात चित्रकूट में फैली दहशत

सवारियों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पाता चौकी इंचार्ज विनोद मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बस को थाने ले आई है।

 
 
Back to top button