बलरामपुर: डीएम कृष्णा करुणेश ने पोषण माह 2020 गतिविधि कैलेण्डर किया जारी

बलरामपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा कोविड-19 को दृष्टिगत प्रत्येक दिवस को कोरोना महामारी से बचाव व बरती जाने वाली सावधानी के प्रति जागरूक करते हुये कोविड प्रोटोकॉल के अन्तर्गत कार्यक्रम संपादित करने के निर्देश जारी किये गये है।

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा पोषण माह 2020 गतिविधि कैलेण्डर किया गया जारी जिसके तहत दिनांक 07 सितम्बर को पोषण माह का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में जिला स्तर, तहसील व विकास खण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा। दिनांक 08 सितम्बर को वृक्षारोपण अभियानः किचन गार्डन का सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं समुदाय भूमि पर प्रोत्साहन खण्ड शिक्षा अधिकारी/बाल विकास परियोजना अधिकारी/जिला उद्यान अधिकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं लाभार्थी समूह के घरों पर पोषण वाटिका/सहजन इत्यादि का वृक्षारोपण करायेंगें।
दिनांक 09 सितम्बर को सैम बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण ऐनम/आंगनबाड़ी/आशा/ क्षेत्रीय मुख्येसविका प्रत्येक बुधवार या शनिवार के दिन, विशेष रूप से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों की सघन वजन निगरानी तथा वजन के अनुसार लंबाई को नापते हुये सैम व मैम की पहचान या नियमित रूप से उनकी निगरानी तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र पर सन्दर्भन करेंगें।
दिनांक 10 सितम्बर को स्तनपान के प्रति जागरूकता आंगनबाड़ी कार्यकत्री/क्षेत्रीय मुख्य सेविका लाभार्थी समूह के घरों पर गृह भ्रमण करके उनके साथ स्वच्छता के महत्व पर चर्चा करेगी व जन्म के एक घण्टे के अन्दर शिशु को स्तनपान कराना तथा जन्म से 6 माह तक सिर्फ मां का दूध पिलाने हेतु जागरूक करेगी।
दिनांक 11 सितम्बर को ई पोषण पंचायत जिला पंचायत राज अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी ग्राम पंचायत प्रधान/सदस्यों का पोषण विषय पर उन्मुखीकरण करेंगें।
दिनांक 12 सितम्बर को सैम बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण ऐनम/आशा/आंगनबाड़ी/क्षेत्रीय मुख्य सेविका प्रत्येक बुधवार या शनिवार के दिन, विशेष रूप से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों की सघन वजन निगरानी तथा वजन के अनुसार लंबाई को नापते हुये सैम व मैम की पहचान या नियमित रूप से उनकी निगरानी तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र पर सन्दर्भन करेंगें।
दिनांक 14 सितम्बर को गृह भ्रमण/मीडिया वर्कशॉप आशा/आंगनबाड़ी/मुख्यसेविका/जिला सूचना अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी की निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं मुख्य सेविका द्वारा लाभार्थी समूह के घरों पर भ्रमण करके प्रथम 1000 दिन, स्तनपान व ऊपरी आहार के महत्व पर लाभार्थियों के परिजनों के साथ चर्चा/जनपद स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों का पोषण अभियान पर उन्मुखीकरण किया जायेगा।
दिनांक 15 सितम्बर को वृक्षारोपण कार्यक्रम, दिनांक 16 सितम्बर को सैम बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण, दिनांक दिनांक 17 सितम्बर को गृह भ्रमण/आनलाइन पोषण प्रतियोगिता आंगनबाड़ी/मुख्य सेविका/बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक के संरक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं मुख्यसेविका द्वारा लाभार्थी समूह के घरों पर भ्रमण करके प्रथम 1000 दिन, स्तनपान व ऊपरी आहार के महत्व पर लाभार्थियों के परिजनों के साथ चर्चा/स्कूल बच्चों का पोषण विषय पर आनलाइन प्रतियोगिता कराया जायेगा।
दिनांक 18 सितम्बर को ऑनलाइन पोषण प्रतियोगिता बाल विकास परियोजना अधिकारी की निगरानी में क्षेत्रीय मुख्यसेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पोषण विषय पर आनलाइन प्रतियोगिता कराया जायेगा। पुनः 19 सितम्बर को सैम बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण किया जायेगा।  दिनांक 21 सितम्बर को अन्नप्रसासन/ई पोषण चैपाल  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में 6 माह पूर्ण किए बच्चों का उनके घर पर जाकर अन्नप्राशन/चयनित शिक्षकों का पोषण विषय पर उन्मुखीकरण, दिनांक 22 सितम्बर ब्लॉक कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण माह में हुई गतिविधियों की समीक्षा की जायेगी।
दिनांक 23 सितम्बर को सैम बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण, दिनांक 24 सितम्बर को गृहभ्रमण, दिनांक 25 सितम्बर को बाल विकास परियोजना अधिकाी की निगरानी में ई पोषण चैपाल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ अनुभव साझा किया जायेगा। दिनांक 26 सितम्बर को सैम बच्चों का चिन्हांकन एवं अनुश्रवण, 28 सितम्बर को गृहभ्रमण, 29 सितम्बर को ऊपरी आहार के प्रति जागरूकता, जिसमें 6 माह के ऊपर के बच्चों के अभिभावक को ऊपरी आहार के प्रति जागरूक करने के लिये कार्यकत्री द्वारा गृह भ्रमण, 30 सितम्बर को गोदभराई आंगनबाड़ी कार्यकत्री/क्षेत्रीय मुख्यसेविका की निगरानी में प्रथम त्रैमास की चिन्हित गर्भवतियों के घर गृह भ्रमण कर उनका गोद भराई किया जायेगा।
The post बलरामपुर: डीएम कृष्णा करुणेश ने पोषण माह 2020 गतिविधि कैलेण्डर किया जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button