बजट 2020: आज के बजट में आम नागरिकों में काफी उम्मीदें, क्या सरकार खरा उतर पायेगी? जानिए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार-2 का दूसरा बजट पेश करेंगी। यह बजट सुबह 11 बजे से लाइव होगा। 2019 लोकसभा चुनावों के बाद बनी मोदी सरकार का यह पहला आम बजट है। इससे पहले जुलाई 2019 में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

आम बजट को लेकर देश के आम नागरिकों में काफी उम्मीदें रहती हैं। सरकारें ने अपने हर बजट में लोगों को कुछ न कुछ सहूलियत देने की कोशिश भी करती हैं। लेकिन इस बार के बजट में जबकि सरकार अर्थव्यवस्था को पांच लाख करोड़ बनाने का लक्ष्य बनाकर चल रही है तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार किन क्षेत्रों को विशेष राहत देती है। हालांकि एक फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट से पहले शुक्रवार, 31 जनवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्ष 2020 पेश किया जिसमें रोजगार को बढ़ावा व टैक्स कटौती समेत कई  क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: शाहीन बाग पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बोलें-ख़त्म करेंगे सारी शंकाएं, प्रदर्शनकारियों से अब…

रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों को बड़ी रियायत मिलने की संभावना-

वित्त मंत्री द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक सरकार को अर्थव्यवस्था में सुस्ती के साथ ही रोजगार के मोर्चे पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने पिछले कुछ महीनों में कई कदम उठाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों को बजट में बड़ी रियायत दे सकती है। इनमें विनिर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवा क्षेत्र प्रमुख हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अगले पांच साल में 1.4 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत होगी। इस क्षेत्र के विकास से रोजगार में वृद्धि भी जुड़ी हुई है। इंफ्रा क्षेत्र सीधे तौर पर सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में से एक है।

छोटे उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद-

देश में रोजगार के देने में सूक्ष्म, छोटे और मझोले उद्योग (एमएसएमई) का बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन वर्तमान में यह चुनौतियों से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस क्षेत्र के लिए कर्ज मिलना आसान करने पर घोषणा संभव है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Back to top button