फादर्स डे पर बेटे ने पिता की काटी गर्दन, बहू के साथ बने थे ससुर के अवैध संबंध

कमलापुर-चापड़ा/इंदौर.एमपी में पत्नी से अवैध संबंध होने की शंका में बेटे ने अपने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर सिर धड़ से अलग कर दिया। उसने छह वार किए। उसने एक अन्य के साथ मिलकर यह वारदात की। घटना फादर्स डे 18 जून की रात हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
फादर्स डे पर बेटे ने पिता की काटी गर्दन, बहू के साथ बने थे ससुर के अवैध संबंध
-एमपी में इंदौर के पास कमलापुर चौकी प्रभारी सुंदरलाल पटेल ने बताया सोमवार सुबह कमलापुर गांव में को कलाउद्दीन काजी की बाॅडी़ में सिर कटी लाश मिली।
-सिर और धड़ 25 फीट की दूरी पर पड़े थे। पास ही 20 पोटली कच्ची शराब की पड़ी थी।

ये भी पढ़े: जूनियर डॉक्टरों ने डंडे-बेल्ट से की सीनियर से मारपीट, रात में की थी शराब पार्टी

-उसकी शिनाख्त गांव के ही जीवन पिता कुंजीलाल निवासी नई आबादी-के रूप में हुई।

-मृतक के घर वालों ने बताया जीवन रविवार शाम चार बजे घर से निकले थे, उसके बाद से ही घर नहीं आए थे।
-इधर, पूछताछ में मृतक के बेटे राहुल ने ही पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करना कबूली।
 
पत्नी के साथ पिता के अवैध संबंध
-उसने बताया कि मेरी पत्नी के साथ मेरे पिता के अवैध संबंध थे। यह बात मुझे पता चली तो मेरा खून खौल उठा।
-रविवार को मैंने अपने रिश्तेदार राहुल पिता मदन से पिता को ठिकाने लगाने की साजिश रची।
-पिता शाम को शराब पीने के लिए बागरी मोहल्ले में गए थे। हम उन्हें और शराब पिलाने के बहाने कलाउद्दीन काजी की बाड़ी में ले गए और जमकर शराब पिलाई।
-रात नौ बजे के करीब मैंने कुल्हाड़ी से 6 वार कर उनका धड़ से सिर अलग कर दिया और सिर कुछ दूरी पर फेंककर हम दोनों भाग गए।
Back to top button