फडणवीस सरकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका 30 घंटे में साबित करना…

महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा दिल्ली से मुंबई तक अपने चरम पर पहुंच चुका है। मामले पर रविवार और सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। जिसके बाद अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए बुधवार शाम को पांच बजे का समय बहुमत परीक्षण के लिए तय कर दिया है। फैसला सुनाते हुए जस्टिस रमन्ना ने कहा कि संसदीय परंपराओं और कोर्ट को लेकर बहस होती रही है लेकिन संसदीय परंपराओं में कोर्ट का दखल नहीं होगा।

अदालत ने प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने का आदेश दिया है। जिसके बाद सभी विधायक पद एवं गोपनीयती की शपथ लेंगे। इसके तुरंत बाद प्रोटेम स्पीकर बहुमत परीक्षण कराएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि पूरी प्रकिया का लाइव प्रसारण होगा साथ ही गुप्त मतदान नहीं होगा।

अदालत में मौजूद हैं ये लोग

अदालत में इस दौरान शिवसेना की तरफ से अनिल देसाई, गजाजन कार्तिकर, कांग्रेस के मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और पृथ्वीराज चौहान मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस से कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई वकील अदालत के अंदर है। कोर्टरुम-2 में भीड़ ज्यादा होने की वजह से दरवाजे खोल दिए गए हैं। यहीं महााष्ट्र की सियासत को लेकर फैसला सुनाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट में अब से कुछ देर में महाराष्ट्र मामले पर सुनवाई शुरू होने वाली है. कांग्रेस के नेता, वकील अदालत पहुंचने लगे हैं. सुप्रीम कोर्ट में इस मसले को लेकर सोमवार को भी सुनवाई हुई थी.
Back to top button