प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कब करेंगी निक के साथ अपनी फैमिली प्लान

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अपने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसबंर को शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। फिलहाल दोनों अपनी इस शादीशुदा लाइफ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।प्रियंका चोपड़ा ने बताया, कब करेंगी निक के साथ अपनी फैमिली प्लान

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ फैमिली प्लान करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही समझदारी भरा जवाब दिया हैं।प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि, हम दोनों को पता है कि ये वो चीजें हैं जो जरूरी हैं, लेकिन ये चीजें वैसी नहीं जिसके बारे में मैं बहुत सोचती हूं। हमें अपने-अपने काम से काफी प्यार है, हमने अपने काम से शादी कर ली है ऐसा समझिए और हम एक-दूसरे के काम को लेकर काफी सपॉर्टिव भी हैं। हमें यकीन है कि यह होगा और प्राकृतिक तरीके से होगा। हम यकीनन बच्चा चाहते हैं और जब सही समय आएगा तो यह होगा।

प्रियंका चोपड़ा औन निक जोनस की केमिस्ट्री काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता हैं। अगर हम प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वो जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ नजर आएंगी। इसमें वो अभिनेता फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button