प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, हिरासत में लिए गये दो संदिग्ध

प्रयागराज,10 अगस्त। शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास योजना में रविवार देर रात पड़ोसी के घर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दम्पत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शिवकुटी के कांशीराम आवास योजना निवासी राहुल 25 वर्ष रविवार रात पड़ोसी ननका के घर खाना खाने के लिए गया था। उसके घर पर तीन युवक और आए हुए थे। बताया जा रहा है कि रात में गोली लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग और मृतक का भाई शुभम भी पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दिया कि भाई की गोली मारकर हत्याकर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे को लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि जिसके घर में वारदात हुई है, उसका कहना है कि उसने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ननका और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर थाने ले गई तथा मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराया और फिंगर प्रिंट भी लिया है।

एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। वारदात के मौजूद संदिग्धों की तलाश में दबिश जारी है।

Back to top button