प्रयागराज में पुलवामा हमले के विरोध में लगा बैनर गिरने पर बढ़ा विवाद…

उन्होंने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि डोरी धर्मस्थल के भीतर बैठे एक व्यक्ति ने काटी है। उन्होंने धर्मस्थल के सामने ही जाम लगा दिया। इसके बाद धर्मस्थल के भीतर मौजूद लोगों व जुलूस में शामिल कुछ युवकों में नोकझोंक शुरू हो गई दोनों ओर से पत्थर भी चलाए गए।
आक्रोशित लोगों की संख्या ज्यादा देख धर्मस्थल के भीतर मौजूद लोगों ने खुद को भीतर ही बंद कर लिया। सूचना पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थाने की फोर्स लेकर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। साथ ही धर्मस्थल के भीतर मौजूद एक कर्मचारी को भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गए तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।
गलतफहमी के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। एहतियातन धर्मस्थल के भीतर मौजूद एक व्यक्ति को सुरक्षित अपने साथ लाया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है।





