प्रयागराज कुम्भ में इस दिन होगी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक

प्रयागराज कुम्भ में होने वाली यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 29 जनवरी को होगी। यह जानकारी यूपी सरकार के सूचना एवं जनंसपर्क विभाग ने ट्वीट करके दी है। बैठक को लेकर पिछली कैबिनेट में चर्चा हुई थी, लेकिन तारीख तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को दे दिया गया था। खास बात यह है कि इस ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूरा मंत्रिमंडल गंगा-यमुना के पवित्र संगम में डुबकी लगाएगा। साथ ही मंत्रिमंडल के सभी सदस्य 450 साल के बाद खोले गए अक्षयवट और पवित्र सरस्वती कूप के दर्शन करेंगे।प्रयागराज कुम्भ में इस दिन होगी योगी सरकार की कैबिनेट बैठक

 उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट का एजेंडा क्या हो, इसका फैसला भी मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कुम्भ में 29 को होगी यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कैबिनेट में महत्वपूर्ण विषय हों, लेकिन एजेंडा छोटा होना चाहिए।

कैबिनेट बैठक 29 जनवरी को होने की जानकारी मंत्रियों को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक के लिए उचित स्थान चयन के लिए इलाहाबाद के डीएम सुहास एल.वाई और मेलाधिकारी विजय किरन आनंद  को निर्देश दिए गए हैं। लेकिन यह माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक कुंभ मेला क्षेत्र में टेंट सिटी में ही होगी।

Back to top button