प्रधानमंत्री ने जाना स्वामी अड़गड़ानंद का हाल, कहा देश को आपकी जरूरत

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती स्वामी अड़गड़ानन्द महराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा दूरभाष पर बातचीत कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्वामी अड़गड़ानन्द कोरोना संक्रमित हैं।
स्वामी अड़गड़ानन्द के शिष्य नारद महराज से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीएम ने स्वामी जी से कहा कि आपके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए वाराणसी जिला-प्रशासन को निर्देशित किया गया है और बेहतर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कराई जाएगी। देश को आपके ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा की अभी बहुत अधिक जरूरत है। महराज ने इसके लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आप जब सब देख रहे हैं तो वे निश्चिंत हैं।
The post प्रधानमंत्री ने जाना स्वामी अड़गड़ानंद का हाल, कहा देश को आपकी जरूरत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





