अगला चुनाव बिजली के मुद्दे पर होगा : हुड्डा
![प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव](https://ujjawalprabhat.com/wp-content/uploads/2017/05/22_05_2017-bhupender-singh-hooda.jpg)
हिसार। प्रदेश में होने वाला अगला चुनाव बिजली के मुद्दे पर होगा। कांग्रेस की दो बार बनी सरकार से पहले भी यही हाल था। दस साल में यह मुद्दा कांग्रेस ने खत्म कर दिया था। अब यह फिर उठेगा।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां रावलवास खुर्द गांव में आयोजित रैली में कही। इसे जन आक्रोश रैली का नाम दिया गया था। रैली के संयोजक पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह थे।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी, कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। हालात को देखकर लगता है कि सरकार नाम की चीज नहीं है। हर जगह प्रदेश में बिजली के कट लग रहे हैं
यह भी पढ़ें: 25 मई को मुंबई में होगा पीएम मोदी पर हमला, हत्या के लिए हुई 50 करोड़ की डील!
जो ईमानदार उपभोक्ता है उनको भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार को चाहिए वह जनता को किए वायदे पूरा करें।
एसवाइएल पर एक दलों को एक होने की जरूरत
हुड्डा ने कहा कि एसवाइएल के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को एक होने की जरूरत है। यदि प्रदेश मुख्यमंत्री इसको लेकर ठोस कदम उठाते है वह उनके साथ है। आजतक पानी नहीं आने का मुख्य कारण इनेलो हैं। अब केंद्र सरकार को ही नहर बनवाने के साथ पानी लाना है। लेकिन भाजपा सरकार की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।