बड़ी खबर: प्यार और शादी के बीच आया दहेज तो लड़की ने लगा ली फांसी

बड़ी खबर: प्यार और शादी के बीच आया दहेज तो लड़की ने लगा ली फांसी

 जिसे मैंने सबकुछ माना, उसी ने मुझे धोखा दे दिया। मम्मी-पापा मेरी आखिरी इच्छा है कि क्षितिज और उसके पिता को सजा जरूर दिलवाना। ये मत समझना कि वे पुलिस में हैं। उसे माफ नहीं करना। अब हम जा रहे हैं। मुझसे जो गलतियां हुई हैं उसके लिए मुझे माफ करना। ये वाक्य उस खुदकुशी करने से पहले इंजीनियर युवती द्वारा लिखे गए पांच पेज के उस सुसाइड नोट के हैं, जिसमें वह अपने माता-पिता के लिए अपनी इंतिम इच्छा छोड़ गई है। प्यार और शादी के बीच दहेज का दावन आ जाने पर समान थानाक्षेत्र के नेहरू नगर निवासी रावेंद्र सिंह की 24 वर्षीय बेटी ऋचा सिंह ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शादी में गया था परिवार

रावेन्द्र सिंह शनिवार को परिवार सहित अपने गृह ग्रााम रायपुर कर्चुलियान एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जबकि ऋचा घर में अकेली थी। इस बीच ऋचा ने सुसाइड कर लिया। परिजन रात लगभग 12 बजे घर पहुंचे तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

जम्मू: कुलगाम में सेना और आतंकी की मुठभेड़ में दो जवान शहीद, चार आतंकी ढेर

अप्रैल में होनी थी शादी

बताया गया है कि ऋचा की शादी एजी कॉलेज के पास रहने वाले सूर्यप्रताप सिंह के बेटे क्षितिज से तय थी। उसकी 9 दिसम्बर को सगाई हुई थी। जबकि 14 अप्रैल को तिलक व 16 अप्रैल को शादी होनी थी। इसके लिए इसके लिए तैयारियां भी कर ली गईं थीं। ऋचा और क्षितिज एक दूसरे से प्यार करते थे। ऋचा जेएनसीटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। जबकि क्षितिज एमबीए की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में नौकरी कर रहा है। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी लगने पर दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे।

मांगी थी 10 लाख की कार

परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले क्षितिज के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया था। उनके इस निर्णय से पूरा परिवार विचलित था। ऋचा को सबसे ज्यादा आघात लगा था। लड़के के परिजन कार दहेज के रूप में 10 लाख स्र्पए की कार मांग रहे थे। शादी टूटने के बाद ऋचा ने खाना नहीं खाया था। ऋचा इतनी व्यथित हो गई कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि क्षितिज के पिता सूर्यप्रताप बैढ़न थाने में एएसआई हैं। वे जवा थाना क्षेत्र के भुनगवां के रहने वाले हैं।

कल थी पीएससी की परीक्षा

पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहने वाली ऋचा ने पीएससी की परीक्षा देने की तैयारी कर रखी थी। उसने जेएनसीटी कॉलेज में अच्छे अंकों से इंजीनियरिंग पास की थी। रविवार को उसे पीएससी की परीक्षा में शामिल होना था। इससे पहले ही उसने सुसाइड कर लिया।

इनका कहना है

कमरे के अंदर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। मौत के मामले में मर्ग कायम कर पीएम करवाया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button