पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस होगा OPPO F11 PRO, रियर में मिलेगा 48MP का कैमरा

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मर्टफ़ोने पेश कर सकती है. इस फोन का नाम ओप्पो एफ11 है. लगातार इससे जुडी कई ख़बरें सामने आ रही है. बता दें कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन F9 Pro का सक्सेसर होगा. कहा जा रहा है कि यह मार्च के पहले सप्ताह में भारत आ सकता है और इसे 25,000 के आसपास पेश किया जा सकता है.
रेंडर की रिपोर्ट की माने तो ओप्पो एफ11 प्रो में 1080×2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी. इस फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप और एक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. साथ ही बताया जा रहा है कि भारत में जल्द आने वाले इस फोन का बैक ग्लास फिनिश के साथ ग्रेडियंट कलर डिजाइन में आएगा.
इसकी सबस बड़ी खासियत इसका सेल्फी कैमरा होगा. इसमें वाला पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा. अतः इसे Vivo V15 Pro और Vivo Nex की तर्ज पर बनाया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेंसर होगा. वहीं इसका सेकंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का मिलने वाला है. जबकि सेल्फी के लिए सबसे ख़ास 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलेगा. स्टोरेज की बात की जाए तो फोन 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा.





