पैन कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं,ऐसे पाएं डुप्लीकेट PAN card

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी पर्मानेंट अकाउंट नंबर, जिसे पैन कार्ड (PAN Card) के नाम से जाना जाता है। इसकार इस्तेमाल सभी नागरिकों और टैक्स देने वाले इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए करते हैं। अगर आप पैन कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है तो कार्ड होल्डर तुरंत डुप्लिकेट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। ऐसी स्थिति मे पर्मानेंट अकाउंट नबंर जो पहले जारी किया गया था वही रहता है। एक डुप्लिकेट पैन के लिए आवेदन के लिए या पैन कार्ड रीप्रिंट के लिए या अपना डुप्लिकेट पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए डुप्लीकेट पैन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने की जरूरत होती है।

डुप्लिकेट पैन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

1. पैन कार्ड और पैन अलॉटमेंट लेटर की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी

2. सेल्फ अटेस्टेड आइडेंटिटी प्रूफ

3. सेल्फ अटेस्टेड एड्रेस प्रूफ

4. सेल्फ अटेस्टेड जन्म प्रमाण पत्र

डुप्लिकेट पैन के आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया:

ऑनलाइन प्रोसेस:

  • स्टेप 1: पैन कार्ड में बदलाव या सुधार के लिए https://tin.tin.nsdl.com/pan/correctiondsc.html पर जाएं
  • स्टेप 2: पेज में नीचे जाकर और ‘Apply for Changes Or
  • Correction in PAN Data (for DSC users)’ ‘Individual’ ऑप्शन का चयन करें।
  • स्टेप 3: ‘Select’ पर क्लिक करें और एक नया वेब-पेज खुलेगा, जहा आपको ‘Request For New PAN Card Or/And Changes Or Correction in PAN Data’ फॉर्म देख सकते हैं।
  • स्टेप 4: फॉर्म में सभी फील्ड भरें लेकिन बाएं में दिए गए किसी भी बॉक्स पर टिक न करें। इसमें पैन, पूरा नाम, माता-पिता का नाम, एड्रेस, जन्म तिथि, आधार संख्या, ईमेल आईडी जैसी सभी जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 5: पेमेंट करें और फॉर्म जमा करें। एक बार पेमेंट हो जाने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एक प्रमाण के साथ फॉर्म जमा करना होगा, जिसे रीप्रिंट करवाना है।
  • स्टेप 6: सबमिशन के बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसमें 15-अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर होगा, जिससे पैन कार्ड के स्टेट्स को चेक किया जा सकता है और ट्रैक किया जा सकता है।
  • स्टेप 7: एक्नॉलेजमेंट स्लिप को प्रिंट करें उस पर साइन करें और एक फोटो चिपकाएं। इसे एनएसडीएल ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट के साथ मेल कर दें (अगर ऑनलाइन पेमेंट नहीं की है तो) मौजूदा पैन का प्रूफ, आइडेंटिटी प्रूफ, एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ एप्लिकेशन में दर्ज की गई हैं।

NSDL ऑफिस का एड्रेस: NSDL e-Governance Infrastructure Limited,

5th floor, Mantri Sterling, Plot No. 341,

Survey No. 997/8, Model Colony,

Near Deep Bungalow Chowk, Pune – 411016

फॉर्म लिफाफे पर ‘APPLICATION FOR PAN CHANGE REQUEST- N-Acknowledgement’ लिखना जरूरी है। अगर आपकी एक्नॉलेजमेंट खो जाती है तो उसे दोबारा https://tin.tin.nsdl.com/pan/changemode.html से प्राप्त कर सकते हैं।

एनएसडीएल ऑफिस में एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप डिलीवर होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस होगी और अप्रूव्ड होगी। डिप्लिकेट पैन कार्ड आपके तरफ से दिए गए एड्रेस पर पहुंच जाएगा।

Back to top button