पूर्व CM सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, उन्‍होंने कही ये बात….

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्‍होंने कहा, ‘यह मीटिंग अच्‍छी रही। हमने कर्नाटक (Karnataka) में राजनीतिक हालात पर चर्चा की।’

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेता के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुना है। इसे लेकर प्रदेश के अनेक पार्टी नेताओं ने एतराज जाहिर किया।

Back to top button