पुरस्कृत हुए नया घाट चौकी प्रभारी

अयोध्या। अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम तथा शिरकत करने आ रहे नामचीन लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने चौकी प्रभारी नया घाट धर्मेंद्र मिश्रा को प्रशंसा पत्र और 2000 रुपये का नगद इनाम भी दिया है। धर्मेंद्र मिश्रा लोकप्रिय और तेज दरोगा माने जाते हैं।
एसएसपी दीपक कुमार की ओर से जारी प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमानगढ़ी मंदिर व श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ स्थल के भ्रमण, श्री राम जन्मभूमि पूजन एवं मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत सुरक्षा श्रेणी से संरक्षित तमाम महानुभाव के बीच कार्यक्रम को शांति एवं सुरक्षा के साथ सकुशल संपन्न कराने में आपने पूर्णनिष्ठा एवं लगन के साथ अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन किया। जिससे पुलिस विभाग अपने दायित्वों के निर्वहन में कामयाब हुआ।
The post पुरस्कृत हुए नया घाट चौकी प्रभारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





