पीसीएस-2018 का अंतिम परिणाम घोषित, महिलाओं ने मारी बाजी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2018 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इसमें 988 पदों के सापेक्ष 976 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पीसीएस परीक्षा में महिलाओं का वर्चस्व है। टॉप तीन में महिलायें ही हैं। अंतिम परिणाम अयोग की बेवसाइट http://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। परिणाम आयोग कार्यालय में सूचना पट पर भी लगाया गया है।

 
यूपी पीसीएस 2018 में पानीपत की अनुज नेहरा ने टाप किया है, दूसरे स्थान पर गुड़गांव की संगीता राघव व तीसरे स्थान पर मथुरा की ज्योति शर्मा हैं। चौथे स्थान पर जालौन के विपिन कुमार शिवहरे व पांचवें स्थान पर पटना के कर्मवीर केशव हैं। परीक्षा में शीर्ष तीन स्थान पर स्थान पाने वाले सूबे के बाहर के हैं। सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के 12 पदों के सापेक्ष उपयुक्त अभ्यर्थी न मिल पाने से उक्त पद को खाली छोड़ दिया गया है। साक्षात्कार 15 जुलाई से 25 अगस्त तक चला था और 2669 अभ्यर्थियों में से 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।
यूपी पीसीएस 2018 के आज घोषित परिणाम में लखनऊ के क्षितिज द्विवेदी की 11वीं रैंक है। क्षितिज द्विवेदी अभी भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर कार्यरत हैं। उनके पिता ओम प्रकाश द्विवेदी वित्त विभाग में विशेष सचिव हैं। क्षितिज द्विवेदी के बड़े भाई डिप्टी कलेक्टर हैं।
The post पीसीएस-2018 का अंतिम परिणाम घोषित, महिलाओं ने मारी बाजी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button