पीएम मोदी बोले -अब कोई भी पंजा हिमाचल के खजाने पर नहीं डाल सकेगा डाका

कांगड़ा के बाद ‌सिरमौर जिला के धौलाकुआं में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा क‌ि राज्य सरकार ने जनता के हक पर डाका डाला है। 
पीएम मोदी बोले -अब कोई भी पंजा हिमाचल के खजाने पर नहीं डाल सकेगा डाका पूछा कि ये जो पैसे  लूटे जा रहे है ये आपके हक है कि नहीं।  हिमाचल के गरीब लोगों के पैसे है कि नहीं। इस पैसे की पाई-पाई का उपयोग जनता के हित में होना चाहिए कि नहीं? लेकिन ये पैसे उनके डिब्बों में बंद हो गए। छोटे से राज्य में सीमित संसाधनों के बावजूद ऐसी लूट हुई। 

मोदी ने कहा कि हम हिमाचल को एक ऐसी सरकार देंगे, जिसके खजाने पर किसी का भी पंजा नहीं पड़ने देंगे। अब कोई पंजा हिमाचल के खजाने पर डाका नहीं डाल सकेगा। ऐसा नहीं है कि देश को भ्रष्टाचार से नहीं बचाया जा सकता। हमने भ्रष्टाचार रूपी दिमक को जड़ से खत्म करने का बेड़ा उठाया है। 

उन्होंने कहा क‌ि 18 दिसंबर के बाद भाजपा सरकार की विकास की रेल में ​हिमाचल में भाजपा की जीत से एक और इंजन जुड़ जाएगा। अगर दो इंजन लग जाएगे, तो  ‌हिमाचल का भाग्‍य बदलेगा, टूरिज्‍म बढ़ेेगा और देवभूमि ‌ फिर से देवभूमि बनेगी। मोदी ने कहा कि 9 नवंबर को बटन दबाकार भाजपा की सरकार ही न बनाकर भव्यऔर दिव्य हिमाचल बनाने में भी सहयोग दें। 

एक वर्ष में 57 हजार करोड़ रुपये की चोरी बंद की

मोदी ने कहा क‌ि सरकार से जो लाभ गरीबों को मिलता है। हम सीधे बैंक खातों में लाभार्थियों को पैसे पहुंचा रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने एक वर्ष में 57 हजार करोड़ रुपये की चोरी बंद की है और जिसका हक का था उसे मिल गया। कहा कि हमने टेक्नोलॉजी का उपयोग कर टेक्स चोरी को रोका है। जो मुफ्त में मलाई खा रहे थे, वो अब उन्हें क्या माला पहनाएंगे।
 
मोदी ने कहा- मैं भी तो हिमाचल का पानी पीकर बड़ा हुआ हूं। मेने भी हिमाचल का नमक खाया है। उन्होंने कहा क‌ि नोटबंदी के एक साल बाद भी कई रो रहे हैं क्योंकि उनका काला खजाना चला गया है। नोटंबंदी के बाद एक-एक नोट का पता चल गया। तीन लाख कंपनियां ऐसी सामने आईं है, जिनका कोई कारोबार नहीं था। कुछ कंपनियां तो ऐसी हाथ लगी, जिनका पता तो एक था लेकिन बैंक खाते हजार।

जवानों के साथ दीवाली मनाने आए थे हिमाचल
नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब वह हिमाचल में जवानों के साथ दीवाली मनाने आए थे तो एक जवान का हौसला देख हेरान रहे।  सेवानिवृत होने वाले एक जवान ने उनके पास आकर कहा कि मुझे ऐसी जगह पोस्ट किजिए जहां देश के लिए लड़ने का मौका मिल सका है। जिस मातृ भूमि में ऐसे बेटे हैं, उसकी प्रगति कोई नहीं रोक सकता।

 
 
Back to top button