पीएम मोदी की पाकिस्तान को धमकी कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान……

शनिवार को PM MODI ने केरल में BJP की रैली में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। यही नहीं MODI ने पाकिस्तान को एक लड़ाई के लिए भी ललकारा। कोझीकोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर पाकिस्तानी मीडिया ने भी बेहद पैनी नजर रखी। मोदी का भाषण खत्म होने के कुछ घंटे के अंदर ही पाक मीडिया में इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी गई।

पाक मीडिया के तीखे बोल
पाक के अखबारों और चैनलों ने कहा कि मोदी ने उरी आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने की धमकी दी है। साथ ही उन्होंने गरीबी, बेरोजगारी और विकास की लड़ाई को जीतने की चुनौती भी दी है। द न्यूज, द डॉन, जियो टीवी जैसे मीडिया अखबारों और चैनलों ने मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया दी।
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी धमकी
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने अपनी वेबसाइट पर ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को दी धमकी’ शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की है। इस खबर में जियो ने लिखा है कि शनिवार को दिए गए भाषण में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया से अलग-थलग कर देने की धमकी दी है।
कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा
पाकिस्तानी न्यूज पेपर द न्यूज ने भी पीएम मोदी के भाषण को धमकी भरा बताया है। द न्यूज ने लिखा है, “उरी अटैक के बाद पहली जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय पीएम ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अलग-थलग कर देने की धमकी दी है।” मोदी ने कहा है कि कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा।
इसी के साथ ही द न्यूज ने भारतीय मीडिया के हवाले से लिखा है कि भारत पाकिस्तान से हजार साल लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।





