पीएम मोदी का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने मांगा डोनेशन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल ट्विटर एकाउंट को देर रात हैकरों ने हैक कर लिया। पीएम मोदी के इस एकाउंट के हैक करने के बाद हैकरों ने डोनेशन की मांग की, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री का एकाउंट हैक करने की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बीती रात हैकरों ने पीएम मोदी के पर्सनल ट्विटर एकाउंट को हैक कर लिया। इसके बाद हैकरों ने कोरोना वायरस राहत के नाम पर बिटकॉइन की मांग की। हैकरों ने लिखा की सभी लोग पीएम केयर फंड में अपना डोनेशन दें। एक अमेरिकी हैकर्स कंपनी जॉन विक ने पीएम मोदी के पर्सनल एकाउंट हैक करने का दावा किया है। जॉन विक ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ट्विटर एकाउंट को जॉन विक ने हैक कर लिया है।
ट्विटर ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि पीएम का हैंडल हैक हुआ है, हम इसकी जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी (हैकिंग) की हालिया घटना के बाद ट्विटर को नोटिस जारी किया था।
The post पीएम मोदी का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने मांगा डोनेशन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button