पाक ने फिर की हैवानियत की हदें पार, जवानों के शवों के साथ बर्बरता, सेना ने…

पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ पोस्ट पर रॉकेट लांचर हमले में शहीद हुए जवानों के साथ पाकिस्तान ने बर्बरता की है। भाातीय सेना के नार्थ कमांड की ओर से जारी एक बयान में भारतीय सेना ने कहा है

पाक ने हमारे दो जवानों के साथ बर्बरता की है। भारतीय सेना ने कहा है कि पाक बार्डर एक्शन टीम ने सेना के जेसीओ और बीएसएफ जवान के शवों के साथ बर्बरता की है। भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारत करारा जवाब देगा।
बता दें कि सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी के दौरान भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी ताबड़तोड़ जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों के 2 जवान शहीद हुए हैं जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।
पाक की गोलाबारी में भारतीय सेना और बीएसएफ के एक-एक जवान के शहीद होने की सूचनाएं हैं। वहीं एक अन्य जवान को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
There was stand up fire from across the border,1 soldier injured, 2 soldiers succumbed to injuries; matter under investigation:R Pandey, SSP pic.twitter.com/LuLGPCd1I4
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017





