पाकिस्तान में निर्माणाधीन इमारत के पास बड़ा धमाका, पांच लोगों की हुई मौत, 10 घायल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के चमन शहर में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत के पास धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार शहर के माल रोड इलाके में मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ आईईडी लगाया गया था। आग लगने के कारण पास में स्थित मैकेनिक की दुकान भी पूरी तरह नष्ट हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी समूह ने धमाके की जिम्मेवारी नहीं ली है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने धमाके की निंदा करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि इसस पहले भी 21 जुलाई को तुरबत बाजार में हुए धमाके में 6 लोग घायल हो गए थे जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।





