पाई-पाई को मोहताज हुआ रामायण का ये एक्टर…

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में एक ऐसे कई कलाकार हैं, जो एक वक्त पर खूब कामयाब रहे लेकिन बदले वक्त ने उनके नसीब को बदल दिया और पाई-पाई के लिए वो मोहताज हो गए। अब एक ऐसे ही कलाकार पर दुविधा आन पड़ी है और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सुधीर दल्वी (Sudhir Dalvi) हैं, जिन्होंने पर्दे पर साईं बाबा बनकर घर-घर में पहचान बनाई है।
मायानगरी में रातोंरात फेम पाने वाले ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्हें अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक वक्त पर खूब कामयाब रहे लेकिन बदले वक्त ने उनके नसीब को बदल दिया और पाई-पाई के लिए वो मोहताज हो गए। अब एक ऐसे ही कलाकार पर दुविधा आन पड़ी है और ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सुधीर दल्वी (Sudhir Dalvi) हैं, जिन्होंने पर्दे पर साईं बाबा बनकर घर-घर में पहचान बनाई है।
इलाज के लिए सुधीर दलवी के पास नहीं है पैसे
दरअसल जाने-माने एक्टर सुधीर दल्वी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 86 साल के एक्टर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो सेप्सिस जैसी बीमारी की चपेट में हैं। बताया गया कि उनके इलाज में 10 लाख तक का खर्चा हो चुका है और उनके ट्रीटमेंट के लिए करीब 15 लाख की जरूरत है। ऐसे में उनके परिवार ने सभी से आर्थिक मदद मांगी है। डॉक्टर्स ने भी इस बात की जानकारी दी है उनके इलाज करीब इतना पैसा खर्च होगा।
रिद्धिमा कपूर ने की सुधीर दलवी की मदद
वहीं जब सुधीर दल्वी की बीमारी की खबर बॉलीवुड को लगी तो मदद के लिए सबसे पहले रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) आगे आईं। ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने सुधीर दलवी की आर्थिक मदद की है। रिद्धिमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, ‘डन’।
इसके बाद कुछ लोगों ने रिद्धिमा को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि वो फुटेज ले रही हैं, तो रिद्धिमा ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि, जीवन में सब कुछ दिखावे के बारे में नहीं होता है। किसी जरूरतमंद की मदद करना और अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करना सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
सुधीर दल्वी ने 1988 में ‘शिरड़ी के साईं बाबा’ सीरियल में साईं बाबा का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। इसके अलावा उन्होंने रामायण (Ramayana) में भी ऋषि वशिष्ठ की भूमिका निभाई थी। इसमें भी उनके किरदार की खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया लेकिन वक्त के साथ वो पर्दे से गायब हो गए। उम्मीद है कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएं और सुरक्षित अपने घर लौट आएं।





