पहाड़ में बर्फबारी का दून में असर, चार डिग्री गिरा पारा

दून में 2.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर आज प्रदेश भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में देखने को मिला। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।

तड़के सुबह शहर भर में हुई बारिश का असर दोपहर तक देखने को मिला। हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो दून में 2.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर आज प्रदेश भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

30 साल बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी
इस बार समय से पहले बर्फबारी होने से सीमांत क्षेत्र के गांव बर्फ से ढक गए हैं। ऐसे फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। करीब 30 साल बाद ऐसा हुआ है जब अक्तूबर के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई है। नीती घाटी के गमशाली, फरकिया, द्रोणागिरी, बाम्पा, मलारी सहित घाटी के अन्य गांवों में जमकर बर्फ गिरी है। नीती घाटी में खेतों में अनाज नहीं निकाला गया है। ऐसे में बर्फबारी से फसल को नुकसान होने की आशंका है। माणा और नीती की अग्रिम चौकियां बर्फ से ढक चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button