पति पत्नी की लाश मिली अर्धनग्न अवस्था में, उठे सवाल

हरियाणा से एक दंपति के हत्या की वीभत्स घटना सामने आई है। घटना में दंपती की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला से रेप का प्रयास किया गया। सुबह दोनों के शव अर्धनग्न हालत में मिले हैं। युवक के शव को चारपाई और कपड़ों के साथ जलाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर डीएसपी, थाना प्रभारी, फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने खून से सनी कस्सी के अलावा अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने कस्सी से ही हत्या को अंजाम दिया हो। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवाया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर एक नामजद समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सतपाल के खेतों में जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक और उसकी पत्नी काम करते थे।

दंपती काफी वर्षों से यहीं मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहा था। दोनों पति-पत्नी खेतों में बने कमरे में रहते थे। मृतकों के भतीजे ने आरोप लगाया कि बुधवार की देर शाम गगसीना निवासी प्रिंस और उसका एक साथी बाइक पर सवार होकर उसके चाचा के पास पहुंचा था।

उनको छोड़कर वह मूनक चला गया और रात होने के कारण वह अपने दोस्त के पास रुक गया। सुबह करीब छह बजे जब वह खेत में बने कमरे पर पहुंचा तो उसके चाचा का शव कमरे के बरामदे में पड़ा था। चाची का शव पचास गज की दूरी पर पड़ा था। हमलावरों ने चारपाई और शव के पास पड़े कपड़ों को भी जलाने की कोशिश की। घटना के बारे में सुनकर लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जूटी है।

Back to top button