पंकजा मुंडे ने कहा-”बम बांध दो और भेज दो पाक”

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले राहुल गांधी के गले में बम बांधकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए. महाराष्ट्र के जालना में एक कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने कहा कि आजकल कोई भी खड़ा होता है और नरेंद्र मोदी से सवाल करने लगता है कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुआ, कितने लोग मरे? वहीं पंकजा मुंडे के इस बयान पर उनकी मुश्किले बढ़ सकती हैं. ये मामला चुनाव आयोग के पास पहुंच गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को इस बावत पंकजा मुंडे के भाषण का वीडियो और ट्रांसक्रिप्शन भेजा जा रहा है. चुनाव आयोग पंकजा मुंडे के इस बयान पर कार्रवाई कर सकता है.


पंकजा मुंडे ने कहा कि ये लोग आर्मी पर शक कर रहे हैं. ऐसे लोगों को चाहिए कि जिस तरह से सीमा पर हमारे जवान संघर्ष कर रहे हैं उसी तरह लोकतंत्र के सिपाही के रूप में आपको भी लड़ना चाहिए.” साल 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारत ने सितंबर 2016 में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की कार्रवाई में 30 से 35 आतंकी मारे गए थे.बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे महाराष्ट्र सरकार में ग्रामीण विकास और महिला और बाल विकास मंत्री हैं. पंकजा मुंडे की बहन प्रीतम मुंडे इस बार बीड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं. यहां पर 18 अप्रैल को मतदान हो चुका है.





