नोटबंदी पर रेनुका ने फिर केंद्र पर साधा निशाना, कहा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान किए जाने के बाद से ही सदन में खूब सियायत हो रही है। विपक्ष इस पर केंद्र को आड़े हाथों लेता नजर आ रहा है। नोटंबदी के कारण पूरा शीतसत्र विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ता दिख रहा है।

बड़ी खबर: आरबीआई ने दिया बड़ा झटका, लोगों की उम्मीदें टूटींrenuka-ll
ऐसे में कांग्रेस सांसद नेता रेनुका चौधरी ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चप्पल घिस गई है, लाइन में खड़े-खड़े, अब तो लोग लूडो गेम लेकर बैंके के लाइन में खड़े हैं। देश में कैश की कमी देखी जा रही है। कैश लेने के लिए लोगों को घंटों बैंकों में लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस सब के बावजूद भी भारतीय जनता सरकार के इस फैसले का सम्मान कर रही है। जनता के इस परेशानी को विपक्ष अपने सियासत का जरिया बना रही है।

देश में 86 प्रतिशत 500 और 1000 के नोटो का प्रयोग अकाउंट सप्लाई के लिए होता है, इसलिए आतंकवादी अर्थव्यवास्था को फेल करने,भ्रष्टाचार,ब्लैकमनी को खतम करने के लिए यह एक अहम फैसला है। कैशलेस सुसाइटी को भी इससे बढ़ावा मिलेगा लेकिन इस समस्या को नजरअंदाज नही कर सकतें है कि लोग परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं।

Back to top button